GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर-2 में बनाई जगह, गुजरात टाइटन्स का सफर समाप्त
नई दिल्ली : आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-2 में अपनी जगह पक्की की। इस हार के साथ गुजरात टाइटन्स का सफर समाप्त हो गया। मुंबई ने 229 रन का लक्ष्य दिया। हालांकि, गुजरात 20 रन पीछे रह गई।लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस (20) हिट विकेट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को वापसी करने का मौका दिया।
बुमराह ने बदला खेल
इससे पहले इस हाई-वोल्टेज मैच में रोहित शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने 50 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए और टीम को पांच विकेट पर 228 रन तक पहुंचाया।
बेयरस्टो की विस्फोटक शुरुआत
