WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780800960', '216.73.216.176')

सुशासन तिहार 2025 :ठठारी और कोटमी में समाधान शिविर का हुआ आयोजन - Somanshu News

सुशासन तिहार 2025 :ठठारी और कोटमी में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

सुशासन तिहार 2025 :ठठारी और कोटमी में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

सक्ती :  सक्ती जिले के विकासखंड डभरा के ग्राम पंचायत कोटमी और जैजैपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत ठठारी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जैजैपुर विकासखंड के ग्राम ठठारी के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में 11 पंचायत ठठारी, ठूठी, दर्राभांठा, खम्हरिया, छितापंडरिया, अकलसरा, रायपुरा, सिरली, हरदी, लोहराकोट, बर्रा शामिल थे । इस शिविर में 2497 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार डभरा विकासखंड के कोटमी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में आयोजित समाधान शिविर में कोटमी, बिनौधा, धौराभांठा, दर्री, सुरसी, छुछुभांठा, रेड़ा, किरारी, गिरगिरा, कबारीपाली, शंकरपाली, कांसा, अमलडीहा, बघौद, खरकेना ग्राम पंचायत को शामिल किया गया था। इस शिविर में 1900 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों का निराकरण करने की कार्रवाई की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित नागरिकों को संबंधित विभाग के योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,कृषि विभाग, राजस्व, मछली पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

जैजैपुर ब्लॉक के ठठारी में आयोजित समाधान शिविर में आवेदन का त्वरित निराकरण करके विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन के संचालित योजनाओं का आमजन के समक्ष जानकारी दिया गया। इस समाधान शिविर में विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर विधायक श्री बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक श्री केशव प्रसाद चंद्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपति कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी सत्यनारायण चन्द्रा, अध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत जैजैपुर श्री सीताराम मुन्ना चंद्रा ,सरपंच श्री ऋषि बनाफर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व आमजन उपस्थित थे।

कोटमी समाधान शिविर में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, अनुविभागीय अधिकारी डभरा श्री बालेश्वर राम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा श्री सी.के.आदिले, तहसीलदार डभरा श्री संजय मिंज , नायब तहसीलदार श्री आशीष पटेल, नायब तहसीलदार अनुराग भट्ट, अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्रीमती अरुणा महेन्द्र सिदार, जिला उपाध्यक्ष श्री पिताम्बर पटेल,जनपद सदस्य उत्तम चंद्रा, मानकुंवर छबिलाल पटेल, डी.पी.पटेल एवं जनप्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी / कर्मचारीगण, स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थिति थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *