गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की दर्दनाक मौत, घूमने निकले थे कार में

गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की दर्दनाक मौत, घूमने निकले थे कार में

दुर्ग :  भिलाई में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह 4 बजे गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड कार में घूम रहे थे तभी उनकी गाड़ी पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड में ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। हादसे में कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इधर दुर्घटना को बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार चला रहा था।

बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *