WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776825241', '85.208.96.197')

फिर से बढ़ गये गैस सिलेंडर के दाम, महीने के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका - Somanshu News

फिर से बढ़ गये गैस सिलेंडर के दाम, महीने के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका

फिर से बढ़ गये गैस सिलेंडर के दाम, महीने के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। यह गैस सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में यूज होता है। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों में महंगाई के रूप में दिखेगा। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है। पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है।

लगातार पांचवें महीने बढ़ाई कीमतें

19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में ₹1818.50 में मिलेगा। पिछले महीने नवंबर में ही इस सिलेंडर की कीमत में ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर ₹1740 में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने इस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में ₹1771.00 और चेन्नई में ₹1980.50 में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को ₹48.50, 1 सितंबर को ₹39 और 1 अगस्त को ₹6.50 की बढ़ोतरी की गई थी।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। इस 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं :

दिल्ली: ₹803.00

कोलकाता: ₹829.00
मुंबई: ₹802.50
चेन्नई: ₹818.50


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *