WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784600063', '2a03:2880:f800:5::')

बिलासपुर में युवती की स्कूटी से गांजा बरामद - Somanshu News

बिलासपुर में युवती की स्कूटी से गांजा बरामद

बिलासपुर में युवती की स्कूटी से गांजा बरामद

 बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गांजा सप्लाई करने आई युवती और युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों रेलवे स्टेशन से गांजा लाकर सरकंडा क्षेत्र में खपाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 2 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले के सरगना तक पहुंचने की प्रयास कर रही है।

पुलिस ने घेराबंदी कर युवती-युवक को पकड़ा

सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने की लगातार जानकारी मिल रही थी। इसके बाद एसपी रजनेश सिंह को इसकी जानकारी दी। उन्होंने मुखबिर लगाकर कार्रवाई करने को कहा। थाना अलर्ट मूड में थी। इसी बीच स्टाफ को खबर मिली कि युवक और युवती स्कूटी में गांजा सप्लाई करने निकले हैं। जिसके बाद टीम के सदस्य उनकी घेराबंदी करने में जुट गए।

स्कूटी की डिक्की से निकला गांजा

पुलिस जवानों ने लिंगियाडिह नर्सरी के पास स्कूटी चालक की घेराबंदी की। तब दयालबंद की ओर से युवक-युवती स्कूटी में सवार होकर सरकंडा तरफ आ रहे थे। उन्हें रोक कर पूछताछ की गई। तब वो घबरा गए और गोलमोल जवाब देने लगे। जिसके बाद स्कूटी की डिक्की की तलाशी ली, जिसमें 2 किलो 600 ग्राम गांजा निकला।

NDPS Act के तहत कार्रवाई

पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि चंद्रप्रभा सिदार (21) सक्ती जिले के बाराद्वार की निवासी है। वहीं अनिश गुप्ता टिकरापारा मन्नू चौक में रहता है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *