WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786300983', '216.73.216.170')

सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, एक ही बाइक में सवार थे चारों - Somanshu News

सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, एक ही बाइक में सवार थे चारों

सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, एक ही बाइक में सवार थे चारों

सरायपाली : महासमुंद जिले के सरायपाली नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. शीतला मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से जा टकराई, जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल युवकों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण हादसे के शिकार हुए.

इस हादसे में अनिस बाघ पिता प्रहलाद बाघ, किशन भोई पिता राजकुमार भोई की मौके पर ही मौत हुई. वहीं मनीष बाघ पिता अहरलाद बाघ, गोपाल प्रधान पिता नरेंद्र प्रधान गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों युवकों की भी मौत हो गई. चारों युवक बेलमुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है.

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *