WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784427781', '2001:41d0:303:58e5::1')

महिला को जंगल में ले जाकर चार दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी फरार - Somanshu News

महिला को जंगल में ले जाकर चार दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी फरार

महिला को जंगल में ले जाकर चार दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी फरार

अंबिकापुर : सामूहिक दुष्कर्म की घटना एक जुलाई को उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई। जंगल में चारों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से चारों आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। महिला निजी काम से लखनपुर गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात परिचित युवक से हुई। पूर्व परिचित होने के कारण उदयपुर साथ जाने के लिए महिला तैयार हो गई।

महिला को मोटरसाइकिल में बैठाकर परिचित युवक जंगल ले गया। यहां पहले से ही उसके तीन दोस्त उपस्थित थे। महिला को अकेला देख चारों ने बदनीयती से छेड़छाड़ शुरू की। विरोध करने पर डराया धमकाया। जंगल में ही चारों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
घटना के बाद चारों आरोपित भाग गए। महिला ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। सुनियोजित तरीके से घटना करने का संदेह है। परिचित युवक ने ही संभवतः दोस्तों को यह जानकारी दी थी कि वह महिला को लेकर आ रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि चारों आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *