WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787987065', '176.31.139.7')

जादू-टोना के शक पर महिला की हत्या, चार गिरफ्तार - Somanshu News

जादू-टोना के शक पर महिला की हत्या, चार गिरफ्तार

जादू-टोना के शक पर महिला की हत्या, चार गिरफ्तार

सरगुजा :  सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना अंतर्गत सेमरडांड स्कूल के सेप्टिक टैंक में महिला का शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता थी। उसपर जादू-टोना करने का शक आरोपियों को था। उसे परियोजना कार्यालय अंबिकापुर जाने के नाम से लेकर आरोपी लेकर आए और हत्या कर दी। आरोपियों में एक नाबालिग है।

जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम सेमरडांड के स्कूल के पीछे सेप्टिक टैंक में 26 जुलाई को महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने सड़ी-गली हालत में शव को बरामद किया। फारेंसिक एक्सपर्ट व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को निकाला गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करना बताया गया। महिला की शिनाख्त सीतापुर थानाक्षेत्र के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सामलिया पैकरा (49) के रूप में हुई। वह 22 जुलाई से लापता थी।

मोबाइल कॉल रिकार्ड से मिला सुराग

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि सामलिया पैकरा का मोबाइल नंबर का कॉल रिकार्ड खंगाला गया तो उसकी बातचीत अंकित उर्फ़ संतोष यादव (49) निवासी चलगली, थाना लुंड्रा से होना पता चला।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उसने अरविन्द पैकरा (29) समित पैकरा (24) निवासी रतनपुर, सीतापुर सहित एक नाबालिग के कहने पर उसने सामलिया पैकरा से महिला एवं बाल विकास विभाग का बाबू बताकर बात करने की जानकारी दी एवं हत्या में शामिल होना स्वीकारा।

जादू-टोना करने का शक, इसलिए की हत्या

एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि आरोपी अरविन्द पैकरा के घर में परिवार के लोगों की असामायिक मौत कुछ समय में हुई हैं। मृतका सामलिया पैकरा आरोपी अरविन्द पैकरा की रिश्ते में चाची थी। अरविंद पैकरा को शक था कि ये मौतें सामलिया पैकरा के द्वारा जादू-टोना करने के कारण हुई हैं। इस कारण उसने सामलिया पैकरा को मारने की साजिश रची।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया अंकित उफ संतोष यादव ने स्वयं को महिला बाल विकास कार्यालय का बाबू बता सामलिया को अंबिकापुर आने के लिए राजी किया। 22 जुलाई को अरविन्द पैकरा बोलेरो वाहन लेकर अंकित उर्फ़ संतोष यादव को दिया। अंकित उर्फ़ संतोष यादव अपने साथी नाबालिग के साथ सामलिया पैकरा को मंगारी, सीतापुर से गाड़ी में बैठाया।

अंकित उर्फ संतोष उसे दोपहर से शाम तक गाड़ी में बैठाकर घूमाते रहे व शाम को उसे शराब भी पिलाई। रात को वे सेमरडांड के स्कूल के पीछे पहुंचे तो बाइक से अरविंद पैकरा व समित पैकरा बाइक से पहुंचे। दोनों ने बोलेरो वाहन में चढ़कर गमछे से सामलिया की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 103(1), 238, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की गई है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन व बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामले की जांच में थाना प्रभारी लुन्ड्रा शिशिरकान्त सिंह की टीम शामिल थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *