WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780973070', '51.195.183.250')

अवैध पेड़ कटाई एवं परिवहन पर वन विभाग की पैनी नजर,रात्रिकालीन गश्ती दल भी तैनात - Somanshu News

अवैध पेड़ कटाई एवं परिवहन पर वन विभाग की पैनी नजर,रात्रिकालीन गश्ती दल भी तैनात

अवैध पेड़ कटाई एवं परिवहन पर वन विभाग की पैनी नजर,रात्रिकालीन गश्ती दल भी तैनात

बलौदाबाजार, 7 नवम्बर 2025 : वन विभाग द्वारा अवैध पेड़ कटाई व परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिससे वर्तमान में परिक्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध कटाई या अवैध लकड़ी परिवहन की घटना नहीं हुई है। विभाग द्वारा निरंतर गश्त, निगरानी एवं एंटी-इल्लीगल एक्टिविटी सर्विलांस जारी है जिससे क्षेत्र पूर्णतः नियंत्रण में है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार   सभी बीटो की नियमित गश्त की जाती है। इन दोनों क्षेत्रों में वन अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों की टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम गश्त का संचालन किया जाता है। सोनाखान परिक्षेत्र के  झालपानी एवं पठियापाली बीट से सम्बंधित सामाचारों की तथ्यों की  जांच हेतु तत्काल स्थल निरीक्षण प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल नवीन वर्मा एवं परिसर रक्षी  हरगोविंद नारायण जायसवाल द्वारा किया गया। जांच क्षेत्र में कोई नई अवैध कटाई के प्रणाम नहीं मिले।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जिन ठूंठों का उल्लेख  किया गया है, वे पुराने हैं और पूर्व में किए गए बीट निरीक्षणों में दर्ज किए जा चुके हैं। उक्त निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की नई अवैध कटाई नहीं पाई गई। पूर्व में झालपानी  एवं पठियापाली बीट का निरीक्षण विगत अक्टूबर माह में किया गया था, जिसमें क्रमशः 16 एवं ।। ढूंढ पाए गए थे। इन सभी ढूंढों को नियमानुसार ठूंठ ड्रेसिंग कर हेमर निशान लगाकर अंकित किया गया है एवं रजिस्टर में विधिवत दर्ज किया गया है।इसके अतिरिक्त कोसमसरा एवं झालपानी मार्ग पर स्थित कोसमसरा बेरियर तथा पठियापाली-नवागांव मार्ग पर स्थित बेरियर में प्रत्येक वाहन की नियमित जाँच की जाती है। सभी वाहनों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाता है तथा रात्रिकालीन समय में भी चौकसी बताई जाती है। जांच के दौरान किसी भी वाहन में अवैध वनोपज परिवहन की पुष्टि नहीं हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *