पाकिस्तान में हिंदू लड़की का जबरन मतांतरण, नाबालिग ने कोर्ट से लगाई घर लौटने की गुहार
नई दिल्ली : पाकिस्तान में एक 15 वर्षीय हिदू लड़की को अपहरण, दुष्कर्म और इस्लाम में मतांतरण के बाद जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया गया।
लड़की ने सिंध प्रांत की एक अदालत में अपने परिवार के पास लौटने की अनुमति मांगी है। यह किशोरी मीरपुरखास जिले की एक सत्र अदालत में गुरुवार को पेश हुई और जज को बताया कि उसका अपहरण किया गया, मतांतरण कराया गया और उसकी इच्छा के खिलाफ एक वृद्ध मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर दी गई।
उन्होंने कहा, ‘हमें अदालत में यह साबित करने के लिए दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़े कि वह 15 साल की है। अपहरणकर्ताओं ने पिछले सुनवाई के दौरान अदालत के बाहर हम पर हमला किया, लेकिन आज उसने अंतत: जज के सामने सच बताने का साहस जुटाया।’
यह क्षेत्र से पिछले महीने रिपोर्ट किए गए अपहरण और जबरन मतांतरण का चौथा मामला है।
