WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782690831', '216.73.216.145')

फूड डिपार्टमेंट ने 2 बेकरी शॉप में मारा छापा, 800 किलो क्रीम, पेस्ट्री, केक को किया गया नष्ट - Somanshu News

फूड डिपार्टमेंट ने 2 बेकरी शॉप में मारा छापा, 800 किलो क्रीम, पेस्ट्री, केक को किया गया नष्ट

फूड डिपार्टमेंट ने 2 बेकरी शॉप में मारा छापा, 800 किलो क्रीम, पेस्ट्री, केक को किया गया नष्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फूड डिपार्टमेंट लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है। रायपुर में शनिवार को 2 बेकरी शॉप में छापा मारा गया जहां से 800 किलो क्रीम, पेस्ट्री, केक को नष्ट किया गया। वहीं शुक्रवार रात मॉल के आउटलेट में भी दबिश दी गई जहां KFC, Pizza Hut, मोमोस अड्डा जैसे बड़े आउटलेट में एक्सपायरी आटा, गंदा मैदा, रियूज्ड ऑयल मिला।

मैग्नेटो मॉल में संचालित​​​ KFC में कई बार यूज किए गए फ्राइड ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके साथ ही वेज और नॉन वेज भी अलग-अलग नहीं पाया गया, इस पर अधिकारियों ने नोटिस जारी किया है। वहीं, सिटी सेंटर मॉल पंडरी में संचालित पिज्जा हट में वेज और नॉनवेज फूड को एक ही फ्रीजर में रखा जा रहा था।

रायपुर के संजय नगर में दो बेकरी शॉप जन्नत बेकरी और अमानत बेकरी में शनिवार को कार्रवाई की गई। यहां रखरखाव बेहद ही अनहाइजीनिक कंडीशन में पाया गया। अमानत बेकरी में क्रीम रोल बनाने के आटे पर कंबल रखा हुआ था। इसे देख अधिकारियों ने कहा संचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि, इसे तो आपने बिस्तर बना दिया है।

अमानत बेकरी से 700 किलो क्रीम, ब्रेड, केक बनाने का सामान और जन्नत बेकरी से 100 किलो सामान को नष्ट कराया गया। साथ ही दोनों बेकरी को ऑनलाइन इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *