WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781389974', '216.73.216.117')

राजधानी में गोली चली, जमीन विवाद में की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा… - Somanshu News

राजधानी में गोली चली, जमीन विवाद में की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा…

राजधानी में गोली चली, जमीन विवाद में की फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा…

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने गोली चला दी। हालांकि ये गोली किसी को नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की थी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र के पुरानी मस्जिद के पीछे रवि नगर में फजिया मेमन रहती है। हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति के साथ फजिया मेमन का कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आज उस जमीन का सीमांकन था। सीमांकन के पहले फजिया के ताले को हरदयाल ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया। फजिया जब अपने जमीन को देखने पहुंची तो इसकी जानकारी उसे हुई। इस दौरान दोनों को फिर से जमीन को लेकर विवाद होने लगा।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर महिला को भगाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने के बाद महिला मौके से निकली और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी हरदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जांच भी जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *