WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780795656', '216.73.217.55')

ऑफिस में गूंजे फायरिंग के धमाके, दो युवक हुए घायल, नकाबपोश हमलावर बाइक से आए और फरार हुए - Somanshu News

ऑफिस में गूंजे फायरिंग के धमाके, दो युवक हुए घायल, नकाबपोश हमलावर बाइक से आए और फरार हुए

ऑफिस में गूंजे फायरिंग के धमाके, दो युवक हुए घायल, नकाबपोश हमलावर बाइक से आए और फरार हुए

बिलासपुर :  शहर में मस्तूरी के नहर चौक के पास स्थित जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में मंगलवार की शाम कार सवार तीन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। करीब 13 राउंड फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई।

इधर फायरिंग के बाद कार सवार भाग निकले। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें अपोलो रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस जमीन विवाद के चलते फायरिंग की आशंका व्यक्त कर रही है।

मस्तूरी थाना प्रभारी अर्चना झा ने बताया कि मस्तूरी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष नितेश सिंह अपने मामा तामेश सिंह के ऑफिस में प्रतिदिन बैठते थे। मंगलवार की शाम वहां पर मुढ़पार निवासी चंद्रकांत सिंह और किरारी निवासी राजू ठाकुर बैठे थे। तभी वहां पर बिना नंबर की एक सफेद कार आकर रुकी। कार सवार लोगों ने वहां आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुए हमले से वहां बैठे लोग सकते में आ गए। जब तक लोगों को कुछ समझ में आता वहां बैठे चंद्रकांत और राजू सिंह को गोलियां लग गई थी। इधर फायरिंग के दौरान आसपास के लोग दुकान बंद कर वहां से भाग निकले। गोलीबारी के बाद हमलावर अपनी कार से भाग निकले। इधर फायरिंग की जानकारी मिलते ही नितेश सिंह और उनके स्वजन मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो भेज दिया गया है।

13 राउंड की फायरिंग, खाली खोखे जब्तघटना की सूचना मिलते ही एएसपी अर्चना झा, टीआइ हरीशचंद्र टांडेकर समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक जांच के लिए तत्काल मौके की घेराबंदी कर दी गई है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कराई है। संदिग्ध कार की तलाश की जा रही है। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। देर शाम तक हमलावर के संबंध में ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

गांव में मची हलचल, आसपास के गांव से भी पहुंचे लोगमस्तूरी में गोलीबारी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। इधर किरारी और मुढ़पार से भी कई लोग वहां पहुंचे। इधर मस्तूरी में गोली चलने की जानकारी मिलते ही सन्नाटा छा गया। लोग एक दूसरे से घटना के संबंध में जानकारी लेते दिखे। इस दौरान लोग जमीन विवाद में गोली चलने की बात एक दूसरे से कहते रहे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *