फिनलैंड ने ट्रंप को चेताया, भारत से सहयोग नहीं किया तो नुकसान हमें ही
हेलसिंकी : फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने साफतौर पर कहा है कि यूरोप और पश्चिम जगत को भारत के साथ सम्मानजनक और सहयोगात्मक नीति अपनानी होगी, वरना हम सबका वैश्विक प्रभाव शून्य होने का खतरा है।
उन्होंने कहा कि मेरा संदेश केवल मेरे यूरोपीय सहयोगियों के लिए नहीं है, बल्कि अमेरिका के लिए भी है कि अगर हम सम्मानजनक विदेश नीति, खासतौर पर भारत जैसे ग्लोबल साउथ के साथ, तो हम इस खेल में हार जाएंगे। इसलिए मेरा मानना है कि चीन में हुई बैठक हम सबके लिए ये याद दिलाने का अवसर है कि दांव पर क्या लगा है। हम पुरानी विश्व व्यवस्था के अवशेष बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
ट्रंप भारत-अमेरिका संबंधों को दशकों पीछे ले जा रहे
