WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782626311', '51.195.244.161')

शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक - Somanshu News

शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक

शनिचरी बाजार में लगी भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के भक्त कंवर राम मार्केट, शनिचरी बाजार में बुधवार की रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते दर्जनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करोड़ों का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए।

आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय दमकल विभाग के साथ एनटीपीसी और अन्य स्थानों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। हालांकि, आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जांच में इसे शॉर्ट सर्किट का मामला माना जा रहा है।दमकल कर्मी अब भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना में किसी जानमाल की हानि की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस हादसे से व्यापारियों में भारी आक्रोश और चिंता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *