WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788078231', '216.73.216.64')

दंतेवाड़ा में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर - Somanshu News

दंतेवाड़ा में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले की सरहद पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में मारी गई एक महिला नक्सली की शिनाख्त हो गई है। मृत नक्सली का नाम सुक्की पुनेम है, जो नक्सल संगठन में गंगालूर एरिया कमेटी में सक्रिय थी। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दंतेवाड़ा जिले में अलग-अलग घटनाओं में शामिल रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि इन तीन जिलों के सरहद में नक्सलियों के दरभा डिवीजन के नक्सली भारी संख्या में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 16 जुलाई को तीनों जिले से DRG, STF, कोबरा बटालियन के जवानों को सर्चिंग के लिए निकाला गया था।

वहीं 18 जुलाई को दंतेवाड़ा की पुलिस पार्टी जब लौट रही थी तो उस समय पुरंगेल और इरालगुडेम इलाके में माओवादियों ने जवानों को एंबुश में फंसाने की कोशिश की थी।

माओवादियों ने फोर्स पर गोलीबारी की थी

जवानों पर गोलीबारी की गई थी। हालांकि, जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया था। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने महिला नक्सली सुक्की को ढेर कर दिया। सर्चिंग के दौरान उसका शव समेत हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया गया। जिसे लेकर जवान 18 जुलाई की ही देर रात तक जिला मुख्यालय पहुंच गए थे।

मृत महिला नक्सली की हुई शिनाख्त

वहीं 19 जुलाई की शाम तक पुलिस ने मृत नक्सली की शिनाख्त कर मीडिया को जानकारी दी। दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि, जवानों ने मौके से शव के अलावा 12 बोर बंदूक, जिंदा राउंड, कारतूस का खाली खोखा, BGL सेल, डेटोनेटर, नक्सल वर्दी, नक्सल साहित्य समेत अन्य सामान भी बरामाद किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *