WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785211383', '216.73.216.232')

अस्पताल में दुष्कर्म, महिला लैब टेक्नीशियन से सुपरवाइजर ने की जबरदस्ती, एफआईआर दर्ज… - Somanshu News

अस्पताल में दुष्कर्म, महिला लैब टेक्नीशियन से सुपरवाइजर ने की जबरदस्ती, एफआईआर दर्ज…

अस्पताल में दुष्कर्म, महिला लैब टेक्नीशियन से सुपरवाइजर ने की जबरदस्ती, एफआईआर दर्ज…

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक निजी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना को अस्पताल के ही सुपरवाइजर ने अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना अगस्त की बताई जा रही है। महिला रायपुर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करती है। अस्पताल में ही आरोपी बुधराम साहू सुपरवाइजर था। महिला का आरोप है कि सुपरवाइजर पिछले कई दिनों से महिला पर बुरी नियत रख रहा था। किसी न किसी बहाने से महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश भी करता रहता था। महिला कई बार आरोपी की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से करने की सोची, लेकिन लोक-लाज के भय से चुप रही।

इसी का फायदा उठाकर अगस्त में आरोपी अस्पताल के काम का बहाना कर महिला के घर पहुँच गया। वहां उसने महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी को नहीं बताने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

कुछ दिनों तक महिला सदमे में रही, फिर किसी तरह हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने एसटी एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *