राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिवस वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया

बाराद्वार : भारतीय जनता पार्टी मंडल बाराद्वार एवं नगर पंचायत बाराद्वार के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिवस वृहद स्वच्छता अभियान नगर के इतवारी बाजार में चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ खिलावन साहू थे। स्वच्छता अभियान में इतवारी बाजार को उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता मित्रों के माध्यम से पूर्ण रूप से सफाई किया गया।इस अवसर एक पेड़ मां के तहत नगर के मंगल सामुदायिक भवन एवं नगर पंचायत परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

डॉ खिलावन साहू ने कहा कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है जनता जब अपनी जिम्मेदारी समझ कर सफाई पर ध्यान देगी तो हर तरफ स्वच्छता दिखेगा साथ ही सभी को पर्यावरण को ध्यान रखते हुए वृक्षारोपण भी अवश्य करना चाहिए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष दीपक ठाकुर, ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला स्वच्छता अभियान सह संयोजक जयकिशन केडिया, पार्षद अजय सिंह राजपूत,मेंगनू भैना, पंकज सांवड़िया, ओम प्रकाश कुर्रे महावीर राठौर , डॉ धिरेंद्र खूंटे, राकेश अग्रवाल, बसंत सूर्या सीएमओ लक्ष्मण देहारी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
