WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788038730', '216.73.216.188')

4 बच्चे के पिता ने कीटनाशक का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत - Somanshu News

4 बच्चे के पिता ने कीटनाशक का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत

4 बच्चे के पिता ने कीटनाशक का किया सेवन, इलाज के दौरान मौत

रायगढ़ : रोजी मजदूरी का जीवन यापन करने वाले ग्रामीण किसान ने अज्ञात कारणों से घर में रखा खरपतवार नाशक कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर लिया। जिससे उसकी मौत मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।

जानकारी के अनुसार राम कृष्ण सिदार पिता दयाराम सिदार उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पड़कीडीपा थाना बरमकेला का रहने वाला हैं। रामकृष्ण रोजी मजदूरी कर अपने परिवार में माता-पिता के साथ चार बच्चों का लालन-पालन करता था। मृतक के भतीजे ने बताया कि रोजाना की तरह घर के सभी सदस्य अपने-अपने दैनिक दिनचर्या में कामकाज पर लगे हुए थे, कुछ लोग घर से बाहर काम पर भी गए थे। इसी दौरान उसे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि रामकृष्ण घर में संदिग्ध परिस्थितियों में उल्टी कर रहा है।

यह सूचना पाकर उजागर बरिहा तत्काल घर आया और वस्तु स्थिति की जानकारी लेते हुए रामकृष्ण की सुध लिया। जब घर परिवार के सदस्यों ने रामकृष्ण से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह घर में रखा खरपतवार नाशक कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। ऐसे में परिवार में सदस्यों ने मौके की नजाकत को समझते हुए तत्काल उसे बरमकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लेकर गए ।जहां डाक्टर की टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिए। वही मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *