WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1751903819', '2a03:2880:f804:f::')

सरिया में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा रैली - Somanshu News

सरिया में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा रैली

सरिया में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा रैली

सरिया : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज गुरुवार को नगर में किसान संघ की ओर से ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में ट्रैक्टर के साथ-साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस रैली में नगर सहित आसपास गांव के लोग भी शामिल हुए। किसान संघ के संरक्षक मोहन पटेल ने बताया की जय जवान जय किसान तारों के साथ आज सेवा सहकारी समिति पुलिस थाना के पास से रैली का प्रथम आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के ट्रैक्टर धारी किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ रैली में शामिल हुए।

ट्रैक्टरों को साफ सफाई कर एवं गुब्बारे तथा तिरंगा झंडा लगाकर उत्साह उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस में किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि देश के अन्नदाता किसान का संबंध आज के समय में ट्रैक्टर के साथ एक सिक्का के दो पहलू के समान हो गए हैं। खेती-बाड़ी में ट्रैक्टर के बिना किसानों का काम नहीं होता। देश की सेवा में किसने की भी एक अहम भूमिका है।

किसान देश के जीवधारियों का पालन करता है तथा जवान देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। इसीलिए जय जवान जय किसान के नारों के साथ आज सरिया में किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। रैली नगर के अटल चौक गांधी चौक हटरी चौक ,होते हुए जगन्नाथ मंदिर के बाद पुराना पेट्रोल पंप मार्ग से गुजरते हुए पुनः सेवा सहकारी समिति पहुंची और किसानों को मिष्ठान वितरण कर किसान तिरंगा रैली का समापन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *