WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781368488', '216.73.216.117')

किसान शुरू करें अरबी की खेती, 20 दिन बाद आमदनी शुरू, फसल आने पर FD जैसा फायदा - Somanshu News

किसान शुरू करें अरबी की खेती, 20 दिन बाद आमदनी शुरू, फसल आने पर FD जैसा फायदा

किसान शुरू करें अरबी की खेती, 20 दिन बाद आमदनी शुरू, फसल आने पर FD जैसा फायदा

कुछ ऐसी सब्जियां होती हैं, जिनकी डिमांड हमेशा रहती है. जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा भी होता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं अरबी की खेती की. इसकी खेती करने के लिए ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं पड़ती है. साधारण तरीके से इसकी खेती करके किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. क्योंकि इन दिनों अरबी की कीमत अन्य सीजन के मुकाबले अच्छी मिलती है.

जनपद के फुटहा गांव निवासी किसान संतोष कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार सब्जी की खेती कर रहे हैं. सब्जी की खेती करने से उन्हें अधिक मुनाफा पैदा होता है. किसान संतोष ने बताया कि तीन बीघा में इस बार उन्होंने अरबी की खेती की है, अरबी की खेती से हम लोगों को अच्छा मुनाफा हो रहा है.

किसान ने बताया कि वह अरबी की खेती कर रहे हैं. जिसमें लागत करीब एक बीघे में 10 से 15 हजार रुपये आती है और मुनाफा करीब दो से ढाई लाख रुपए तक हो जाता है. क्योंकि अरबी एक ऐसी सब्जी है, जिसकी मांग हमेशा बाजारों में बनी रहती है.

इस समय अरबी की कीमत 20 से 50 रुपए किलो है. अरबी की खेती करना बहुत ही आसान है.किसानों के लिए अरबी या घुइयां की खेती एक लाभदायक विकल्प बन सकती है. यह फसल कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली साबित हो रही है.

अरबी की खेती की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें न तो ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है और न ही विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है. किसान पारंपरिक तरीके से भी इसकी खेती कर सकते हैं.

वर्तमान में बहुत कम किसान इस फसल की खेती कर रहे हैं. इसी कारण बाजार में अरबी की मांग अधिक रहती है. मांग अधिक होने से किसानों को इसके अच्छे दाम मिलते हैं जिस कारण यह फसल कम लागत में अधिक मुनाफा देती है. खास बात यह है अरबी के साथ पत्तों की भी खूब डिमांड होती है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *