WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784536807', '198.244.226.155')

कोटेतरा में डेढ़ साल के बाद भी नल जल योजना अधर में ठेकेदार की मनमानी ग्रामीणों में आक्रोश - Somanshu News

कोटेतरा में डेढ़ साल के बाद भी नल जल योजना अधर में ठेकेदार की मनमानी ग्रामीणों में आक्रोश

कोटेतरा में डेढ़ साल के बाद भी नल जल योजना अधर में  ठेकेदार की मनमानी ग्रामीणों में आक्रोश

जैजैपुर : सक्ती जिले के ग्राम पंचायत कोटेतरा में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाकर घरों तक पानी पहुंचाने की योजना में करोड़ों के काम किए जा रहे हैं। डेढ़ साल बाद निर्माण अधर में है। इसके कारण लोगों को शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से इस ओर ध्यान आकृष्ट किया है। उसके बाद भी कार्य नही हो रहा है केंद्र सरकार के द्वारा नल जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत डेढ़ वर्ष से पाइप लाइन बिछाकर घरों में पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। परंतु अभी तक नल के हलक सूखे हैं।और जो घर घर तक पाइप बिछा रहा है उसमें भी पानी पहुँचा जा सके संभव नही है आम नागरिकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही नल जल मिशन योजना कार्य में गति नहीं होने से इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है। भीषण गर्मी के कारण गग्रामवासियों में पानी की समस्या है। इसके बाद आम नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने बताया कि कहीं पर काम अधूरे और कहीं पर बंद कर दिया गया है। लोगों ने कहा शासन की योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है नहीं तो और कोई कारण नहीं कि तय समय सीमा में काम हो। योजना के अंतर्गत हर घर को पानी मिले केंद्र सरकार की यह योजना में केंद्र एवं राज्य सरकार की बराबर की राशि है ताकि हर घर में पीने का पानी की व्यवस्था हो सके। विगत डेढ़ वर्ष पूर्व जैजैपुर विकासखंड के कोटेतरा ग्राम पंचायत में लगभग करोड़ों रुपये स्वीकृत हुई है।

जनप्रतिनिधियों ने गिनाई समस्याएं

कोटेतरा की उपसरपंच मोतिन बाई कर्ष ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने का कार्य काफी दिन से बंद/चालू है। ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा नहीं मिली है। पानी की समस्या गर्मी में ज्यादा है। अधिकारी और ठेकेदार इसे लेकर गंभीर नहीं है। इसी कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरपँच सुनीता साहू ने कहा कि शासन की योजना से आम लोग वंचित है। भीषण गर्मी में ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पीएचई विभाग बेखबर है। केवल ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत कार्य आधे अधूरे होने की वजह से आम नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीएचई विभाग को कई बार इस मामले में लिखित/मौखिक शिकायत की गई है मगर अभी तक किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई है। मिथलेश साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के दिनों में पानी की संकट वर्षों बाद भी यथावत है।और गली अच्छा खासा सी सी रोड़ को तोड़ कर छोड़ दे रहे है और बराबर नही कर रहे है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *