शराब घोटाले में खुलासा: EOW – ACB को अंदेशा, 3200 करोड़ का हो सकता स्कैम, साढ़े 60 लाख पेटी से ज्यादा गलत तरीके से बेची गई शराब

शराब घोटाले में खुलासा: EOW – ACB को अंदेशा, 3200 करोड़ का हो सकता स्कैम, साढ़े 60 लाख पेटी से ज्यादा गलत तरीके से बेची गई शराब

रायपुर :छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में EOW की विशेष अदालत ने इस घोटाले से जुड़े करीब 2300 पन्नों के विस्तृत चालान पेश किया। जिसमें उन्होंने बताया है कि, यह घोटाला 3200 करोड़ का हो सकता है और 6050950 पेटी शराब की बिक्री दुकानों से की गई है। इस केस में EOW की विशेष कोर्ट ने 29 आबकारी अधिकारियों को समन जारी किया गया था। लेकिन कोई भी पेश नहीं हुआ। ऐसे में कोर्ट ने 20 अगस्त को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।

आबकारी घोटाले मामले में कोर्ट ने आरोपी आबकारी अधिकारियों को 20 अगस्त को कोर्ट में उपस्थित होने के दिए आदेश हैं। इन सभी के खिलाफ EOW- ACB ने 2100 पन्नो का चालान पेश किया। इस मामले में 227 गवाह बनाए गए है और 138 पन्नों की समरी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई है। अधिकारियों ने घपले को अंजाम देने के लिए 6050950 पेटी शराब का विक्रय दुकानों से किया था।

इन अधिकारियों को पेश होने के दिए गए आदेश

1. जनार्दन कौरव, पिता पंचम सिंह, उम्र 50 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।

2. अनिमेष नेताम, पिता स्व. आनंद नेताम, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

3. विजय सेन शर्मा, पिता पीसी सेन शर्मा, उम्र 48 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

4. अरविंद कुमार पाटले, पिता स्व. नेवल सिंह पाटले, उम्र 49 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

5. प्रमोद कुमार नेताम, पिता स्व. श्याम लाल नेताम उम्र 60 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

6. रामकृष्ण मिश्रा, पिता शैलेन्द्र मिश्रा, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त, आबकारी।

7. विकास कुमार गोस्वामी, पिता विनोद गोस्वाम, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

8. इकबाल खान, पिता महूम मोहम्मद स्माईल खान, उम्र 56 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।

9. नितिन खंडुजा, पिता रवीन्द्र खंडुजा, उम्र 53 वर्ष, सहायक जिला आबकारी अधिकारी।

10. नवीन प्रताप सिंग तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 43 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

11. मंजुश्री कसेर, पति रामचन्द्र सारस, उम्र 47 वर्ष, सहायक आबकारी अधिकारी।

12. सौरभ बख्शी, पिता राजीव बख्शी, उम्र 41 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

13. दिनकर वासनिक, पिता डॉ पीएल वासनिक, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

14. मोहित कुमार जायसवाल, पिता रामलाल जायसवाल, उम्र 46 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।

15. नीतू नोतानी ठाकुर, पति मोहन दास नोतानी, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

16. गरीबपाल सिंह दर्दी, पिता स्व. दिलबाग सिंह दर्दी, उम्र 59 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी।

17. नोहर सिंह ठाकुर, पिता स्व. गौतम सिंह ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, उपायुक्त आबकारी।

18. सोनल नेताम, पिता एम. एस. नेताम, उम्र 36 वर्ष, सहायक आयुक्त, आबकारी।

19. प्रकाश पाल, पिता सपन कुमार पाल, उम्र 44 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

20. अलेख राम सिदार, पिता मुरलीधर सिदार, उम्र 34 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

21. आशीष कोसम, पिता बृजलाल कोसम, उम्र 50 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

22. एके सिंग, पिता अखिलेश्वर सिंह उम्र 62 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)।

23. राजेश जायसवाल, पिता हरीप्रसाद जायसवाल, उम्र 42 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी।

24. जेआर. मंडावी, पिता नंदलाल मंडावी, उम्र 64 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)।

25. जीएस. नुरूटी, पिता दयाराम नुरूटी, उम्र 63 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)।

26. देवलाल वैध, पिता स्व गोवर्धन सिंह वैध, उम्र 63 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)।

27. एके. अनंत, पिता आशाराम अंनत, उम्र 65 वर्ष, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)।

28. वेदराम लहरे, पिता जगत राम लहरे, उम्र 66 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)।

29. एलएल.ध्रुव, पिता स्व मोतीसिंह ध्रुव, उम्र 66 वर्ष, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *