WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781456830', '54.38.147.178')

सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली ढेर - Somanshu News

सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली ढेर

सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली ढेर

सुकमा  : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सली का नाम माड़वी कोसा है। ये ACM कैडर का नक्सली था। नक्सलियों की प्लाटून में सक्रिय था। मौके से जवानों ने शव समेत हथियार बरामद किया है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, तुमालपाड़, छोटेकेड़वाल, बड़ेकेड़वाल, इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सुकमा से DRG और बस्तर फाइटर्स के जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।

जवान जब 14 तारीख को तुमालपाड़ में नक्सलियों के ठिकाने में पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को ढेर किया गया है। जब दोनों तरफ से गोलीबारी रुकी तो जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सुरक्षाबलों ने मौके से एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया, जिसकी शिनाख्त माड़वी कोसा के रूप में की गई। अफसरों का कहना है कि ये पिछले कई सालों से नक्सल संगठन से जुड़कर काम कर रहा था।

मौके से सामान बरामद

जवानों ने मौके से 1 नग पिस्टल, 3 नग जिंदा राउंड, 1 नग वायरलेस सेट, 1 नग काला पिठ्ठू, 1 नग टिफिन बम, 1 नग देसी ग्रेनेड, 2 नग BGL सेल,4 नग जिलेटिन रॉड, 4 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, बिजली तार समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *