WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788071646', '2a03:2880:f814:3e::')

बिजली ठेकेदार बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में, 70 लाख का सामान लेकर हुआ था फरार - Somanshu News

बिजली ठेकेदार बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में, 70 लाख का सामान लेकर हुआ था फरार

बिजली ठेकेदार बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में, 70 लाख का सामान लेकर हुआ था फरार

बिलासपुर :  बिलासपुर पुलिस ने लाखों रुपये के बिजली उपकरण लेकर फरार ठेकेदार को मध्यप्रदेश के रीवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय मिश्रा ने बिजली सुधार कार्य के लिए सौंपे गए महंगे सामान को बिना सूचना दिए गायब कर दिया था।

प्रार्थी कार्तिकेश तिवारी ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) की ओर से बिलासपुर में चल रहे बिजली सुधार कार्य से जुड़ा हुआ है। इस कार्य के लिए आवश्यक सामान – एबी केबल, कंडक्टर, ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य उपकरण सेंदरी स्थित स्टोर से ठेकेदार विजय मिश्रा और उसके साथी को दिए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत 60 से 70 लाख रुपये थी। लेकिन आरोपी यह पूरा सामान लेकर बिना जानकारी दिए फरार हो गया।

मामले में धारा 316(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस की तकनीकी निगरानी के दौरान विजय मिश्रा की लोकेशन रीवा (म.प्र.) में मिली। उसे कोनी थाना प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर उसे रीवा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में विजय मिश्रा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश भी तेजी से की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *