WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776676507', '85.208.96.209')

आर्थिक नाकेबंदी: टीएस बोले- भाजपा के इशारे पर हुई चैतन्य की गिरफ़्तारी - Somanshu News

आर्थिक नाकेबंदी: टीएस बोले- भाजपा के इशारे पर हुई चैतन्य की गिरफ़्तारी

आर्थिक नाकेबंदी: टीएस बोले- भाजपा के इशारे पर हुई चैतन्य की गिरफ़्तारी

अंबिकापुर :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर आर्थिक नाकेबंदी की। इसी बीच अंबिकापुर के बनारस रोड को जाम कर कार्यकर्ताओं ने अदानी और अंबानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का यह प्रदर्शन लगभग 2 घंटे तक चला। इस दौरान अंबिकापुर बनारस मुख्य मार्ग में गाड़ियां जाम में फंसी रही। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर तंज कसा है।

कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 12 बजे अंबिकापुर के बनारस मुख मार्ग पर पहुंचे और बीटीआई कॉलेज के सामने आर्थिक नाकाबंदी कर दिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी का विरोध किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने ED और अडानी अंबानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।कांग्रेस के इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री टीएस सिंहदेव और अमरजीत भगत सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए।

रॉबर्ट वाड्रा पर भी ED ने कार्यवाही की- टीएस सिंहदेव
कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बात नहीं है। चैतन्य के साथ ही रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भी ED ने कार्यवाही की है। यह कार्यक्रम किसी व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही का नहीं बल्कि तंत्र के दुरुपयोग कर रातों-रात 200 से 300 एकड़ में लगे पेड़ों की कटाई की है। जिससे एक निजी कंपनी अपना काम चालू कर सके। इस बात के विरोध में कांग्रेस ने आर्थिक नाकेबंदी की है।

बीजेपी के दबाव से नहीं डरेगी कांग्रेस – पूर्व मंत्री भगत
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अडानी अंबानी के खिलाफ आवाज उठाया था, और यही कारण है कि भाजपा के इशारे पर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी की गई है। भूपेश बघेल की आवाज को दबाने के लिए बीजेपी सेंट्रल एजेंसियों का इस्तमाल कर कांग्रेस को डराना चाहती है। लेकिन कांग्रेस बीजेपी के इस दबाव से डरने वाली नहीं है।

मुद्दों से ध्यान भटका रही कांग्रेस – विधायक प्रमोद मिंज
कांग्रेस के इस आर्थिक नाकेबंदी को लेकर भाजपा ने अंबिकापुर के बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान भाजपा ने कई सवाल उठाए। साथ ही लुण्ड्रा से विधायक प्रमोद मिंज ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस के नेता कई घोटाले मे शामिल है। यही कारण है कि उनके कुछ नेता बेल पर हैं तो कुछ नेता जेल पर है। ED स्वतंत्र एजेंसी है और भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर कार्यवाही कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को दबाने के लिए आर्थिक नाकाबंदी कर आम लोगों को गुमराह करने में लगी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *