WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784775873', '216.73.216.25')

घर पर गोरी त्वचा पाने के आसान घरेलू उपाय - Somanshu News

घर पर गोरी त्वचा पाने के आसान घरेलू उपाय

घर पर गोरी त्वचा पाने के आसान घरेलू उपाय

गोरी त्वचा पाने के लिए अब आपको महंगे केमिकल क्रीम या पार्लर में पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। घर में मौजूद साधारण चीजों की मदद से आप भी अपनी त्वचा को गोरा बना सकते हैं।

आजकल, गोरे रंग को सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। लड़के या लड़कियों के गहरे रंग के कारण उनके रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं। केमिकल उत्पाद केवल थोड़े समय के लिए गोरा रंग देते हैं और इसके कई साइड इफेक्ट भी होते हैं। यदि आप अपने रंग को गोरा करना चाहते हैं, तो इस लेख को अवश्य पढ़ें।

आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपचार के बारे में।

1. एक बाल्टी गुनगुने पानी में 2 नींबू का रस मिलाकर एक महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता है।
2. आबले का मुरब्बा खाने से 2-3 महीने में रंग निखर जाता है।

3. सुबह खाली पेट गाजर का जूस पीने से एक महीने में रंग निखर जाता है।

4. खाने के बाद सौंफ खाने से खून साफ होता है और रंग भी निखरता है।

5. मजीठ, हल्दी और चिरोंजी के पाउडर को थोड़े से शहद, नींबू और गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे का रंग निखर जाएगा।

6. 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच सरसों का तेल और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगाएं और कुछ देर बाद नहा लें। इससे आपका रंग निखर जाएगा।

7. चंदन का पाउडर गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *