WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1788115449', '2a03:2880:f814:29::')

अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान युवक को मारी गोली, भारी फोर्स पहुंची, हालात काबू में - Somanshu News

अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान युवक को मारी गोली, भारी फोर्स पहुंची, हालात काबू में

अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान युवक को मारी गोली, भारी फोर्स पहुंची, हालात काबू में

टा में अम्बेडकर जयंती पर दलित युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, गभीर हालत में दलित युवक अस्पताल में भर्ती । एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर कस्बे के मोहल्ला दो रामबाबू गली में दिनेश यादव 43 ने अनिल कुमार जाटव को दिन दहाड़े गोली मार दी।गोली लगने से अनिल गंभीर घायल हों गया, उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने गोली मारने वाले दिनेश यादव को मौके से ही मय तमंचा 315 बोर और 2 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है।

अम्बेडकर जयंती पर दलित युवक को गोली मारने की खबर सुनकर अम्बेडकर जयंती व शोभायात्रा निकाल रहे हजारों दलित एकत्रित होकर नारे बाजी करने लगे। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने जमकर बवाल किया।सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा राज कुमार सहित कई थानो का भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच गया और बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *