WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784730283', '216.73.216.43')

कलकत्ता के प्रसिद्ध पंडाल के तर्ज में बन रहा दुर्गा पंडाल, महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली के होंगे दर्शन..अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दी प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी.. - Somanshu News

कलकत्ता के प्रसिद्ध पंडाल के तर्ज में बन रहा दुर्गा पंडाल, महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली के होंगे दर्शन..अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दी प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी..

कलकत्ता के प्रसिद्ध पंडाल के तर्ज में बन रहा दुर्गा पंडाल, महालक्ष्मी, महासरस्वती और महाकाली के होंगे दर्शन..अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दी प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी..

 

चांपा  : नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा अर्चना का विशेष महत्व रहता है। हर कोई अपने अनुसार मां दुर्गा को मनाने लगा रहता है। वही जांजगीर चांपा जिले में भी मां दुर्गा की पूजा के साथ भव्य पंडाल का भी निर्माण किया जा रहा है। 28 वर्षों से कोरबा रोड चांपा में दुर्गा पूजा अग्रवाल सेवा समिति के द्वारा इस बार कलकत्ता में बने देशाप्रिया पार्क में बने पंडाल की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इस पंडाल को कलकत्ता में प्रथम इनाम भी दिया गया था। साथ ही होमात्मक शतचंडी महायज्ञ व श्री राणी सती दादी जी के मंगल पाठ का भी आयोजन रखा गया है। पंडाल में भव्य साज सज्जा के साथ लाइटिंग, फाउंटेन, यज्ञ शाला, प्रसादालय आकर्षण का केंद्र रहेगा। बाहर से आने वाले गाड़ियों के लिए पंडाल के बगल डीबी वेंचर्स में पार्किंग की व्यवस्था भी रखी गई है। दुर्गा पूजा और शतचंडी यज्ञ के लिए मथुरा से 17 आचार्य आयेंगे जिनके द्वारा दुर्गा पूजा और यज्ञ का पूजन संपन्न कराया जावेगा।

दुर्गा पंडाल परिसर में कृष्ण रासलीला, दस महाविद्या, प्रतिदिन कन्या भोज, अयोध्या के रामलला की प्रतिमा की मनोरम झांकी विशेष आकर्षण रहेगा। दुर्ग पूजा समिति के सदस्यों ने बताया की यह नगर का आयोजन है जिसे सभी साथ मिलकर और भी भव्यता प्रदान करेंगे। पंडाल में त्रिदेवी माताओं की प्रतिमा स्थापित होगी। जिसमे मुख्य प्रतिमा 24 फीट की रहेगी। कलकत्ता के कारीगरों द्वारा निर्माण किया जा रहा हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 9 दिनो तक कंट्रोल रूम की स्थापना की जायेगी जिसके लिए पुलिस विभाग से भी सहायता की मांग रखी गई है। साथ ही प्राइवेट सिक्योरिटी और सीसीटीवी भी लगाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *