WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1777815371', '216.73.216.133')

दर्दनाक हत्याकांड से दहल उठा दुर्ग, युवक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, जमकर पीटा - Somanshu News

दर्दनाक हत्याकांड से दहल उठा दुर्ग, युवक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, जमकर पीटा

दर्दनाक हत्याकांड से दहल उठा दुर्ग, युवक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, जमकर पीटा

दुर्ग: दुर्ग में एक बार फिर हत्या का आतंक देखने को मिला। जहां 8 से अधिक आरोपियों ने मिलकर एक युवक की नृशंस हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मृतक को डेढ़ किमोलीटर टायर में लटकाकर घसीटा।

इतना ही नहीं दुर्ग के सबसे व्यस्ततम बाजार सदर सराफा लाइन की एक सकरी गली में मारकर फेक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी नशे के आदि हैं। इस तरह के तालिबानी हत्या के कारणों का पुलिस जांच में जुटी है।

युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की मिली सूचना

दुर्ग के सदर सराफा लाइन के गली में एक युवक के लहूलुहान हालत में बॉडी पड़े होने की सूचना पुलिस को सुबह मिली। मृतक की पहचान शीतला नगर निवासी संतोष आचार्य ( 40 वर्ष) के रूप में की गई। मृतक संतोष अपने शीतला नगर घर में दरवाजे को भीतर से बंद कर सो रहा था। आरोपियों ने रात करीब 10 बजे उसके घर पहुंचकर हंगामा करते हुए शब्बल से लोहे के दरवाजे को छेद कर भीतर के कुंडी को तोड़ दिया।उसके बाद मृतक को घर के बाहर लाकर पिटाई शुरू कर दी।

मृतक को नग्न कर घुमाया

आरोपियों के हाथ में जो चीज आई उससे उसकी पिटाई की और उसके पूरे कपड़े उतार दिए। वारदात इतना खतरनाक थी कि लोग दहशत में थे, लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। आरोपियों के दहशत की वजह से किसी ने पुलिस को भी फोन नहीं लगाया। आरोपियों ने मृतक को पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल कर गाड़ी की टायर में लटकाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। चार आरोपी उसे घसीटते और बाकी आरोपी आगे पीछे चलते दिखे। घसीटने के बाद सफाई कर्मी वाले कचरा गाड़ी में भी मृतक को नग्न कर घुमाया गया। जिसके फुटेज फिलहाल मिल नहीं पाए हैं।

मौत होने तक युवक को पीटा

आरोपियों ने करीब 11.30 बजे मृतक को सराफा सदर बाजार के गली में ले जाकर फिर से पिटाई करते हुए मौत होने तक पीटा। मौत होना जानकर आरोपी वहां से बिल्कुल आराम से खुशी मनाते हुए लौट गए। अलसुबह करीब 4 बजे पुलिस को एक युवक के ललूलूहान हालत में पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक को दुर्ग जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर बॉडी परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बीबी और बेटियों का रो रोकर बुरा हाल

इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए। बीबी और बेटियों का हाल रो रोकर बुरा हो गया है।सिटी कोतवाली पुलिस हत्या की तफतीश कर रही है। घटनास्थल पर आला अधिकारी पहुंच जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। मृतक की पत्नी इस मामले में न्याय की गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि चार दिन पहले उसने ही अपने पति के खिलाफ शिकायत लगानी चाही थी, क्योंकि शराब के नशे में मृतक परिवार और बाहरी लोगों से विवाद करता था। तब पुलिस मृतक को उठाकर ले जाती तो उसकी जान बच जाती। बाहरी लोगों से हुए विवाद में उसकी हत्या नहीं होती। भले उसकी पिटाई हो जाती पर जान नहीं जाती। मृतक की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

आरोपियों ने इस जघन्य हत्याकांड को नशे में तो अंजाम दिया लेकिन इसकी मुख्य वजह अब तक निकलकर सामने नहीं आई है। पुलिस ने पुरानी रंजिश करार दिया है। मृतक नशे का आदि था तो वहीं परिवार से अलग अकेले रहा करता था। मृतक के नशे की वजह से पत्नी और 3 बेटियां अलग रहा करती थी। मृतक जमीन दलाली का कार्य किया था, जिसके आए पैसे को ब्याज में चलाया करता था। मृतक ने प्रेम विवाह किया था उसके पिता व्यंकटेश सोनी ढीमर पारा के निवासी हैं, जो सोने चांदी के बड़े कारीगर हैं। अब देखना होगा इतना भयानक कांड जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है, इस मामले में कितने आरोपी निकलकर सामने आते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *