Deprecated: Optional parameter $options declared before required parameter $ad is implicitly treated as a required parameter in /home/u920210282/domains/somanshunews.com/public_html/wp-content/plugins/advanced-ads/classes/display-conditions.php on line 208

WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784759371', '216.73.216.25')

गश्त में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच, 9 दुकानों में एक ही रात हुई थी चोरी… - Somanshu News

गश्त में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच, 9 दुकानों में एक ही रात हुई थी चोरी…

गश्त में लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच, 9 दुकानों में एक ही रात हुई थी चोरी…

बालोद : गश्त में लापरवाही बरतने पर एक सहायक उप निरीक्षक सहित दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया गया है. गुरुर नगर में 9 दुकानों में एक साथ चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया था. इस दौरान गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई थी.

27 और 28 सितंबर की दरम्यानी रात थाना 9 दुकानों में चोरी हुई थी. मामले में गुरूर थाना में अपराध धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. गुरूर से सेक्टर-3 (थाना बालोद, गुरूर, पुरूर, सनीय व चौकी कंवर) में सउनि हुसैन सिंह ठाकुर के साथ आरक्षक प्रहलाद कुर्रे व आरक्षक चंद्रेश साहू की गश्त ड्यूटी लगाई गई थी. प्रथम दृष्ट्या रात्रि सेक्टर गश्त चेक अधिकारी और साथ में लगे कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी.

पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता ल स्वेच्छाचारिता नजर आने पर गुरूर थाना से सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, आरक्षक प्रहलाद कुर्रे व आरक्षक चंद्रेश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र जिला बालोद सम्बद्ध किया है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *