WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1787208409', '220.181.108.178')

शराब के नशे में धुत्त युवक ने बड़े भाई की हत्या

शराब के नशे में धुत्त युवक ने बड़े भाई की हत्या

शराब के नशे में धुत्त युवक ने बड़े भाई की हत्या

छत्तीसगढ़ के जशपुर में शराब के नशे में धुत्त युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। खाना खाने के दौरान कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे युवक ने बड़े भाई के सीने पर वार कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फरसाबहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी हमले के बाद भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शर्करा गांव निवासी गजेंद्र राम 23 जुलाई की रात घर में खाना खा रहा था। उसी समय उसका छोटा भाई ललित राम पहुंच गया। आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी की उल्टी ओर से गजेंद्र पर वार कर दिया। इसके बाद वहां से चला गया। आंतरिक चोट लगने के कारण परिजन गजेंद्र की हालत नहीं समझ सके। इसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। इस पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

संदिग्ध हालत में मौत होने के कारण शव का पोस्टमार्टम किया गया तो अंदरूनी चोट का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पूछताछ की तो मामला खुल गया। गजेंद्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके देवर के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते कई बाद झगड़ा भी हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी भाग निकला। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *