WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784395996', '198.244.183.218')

निगम कैम्पस में हुआ पीना-खाना तो खैर नहीं.. मेयर ने दी कर्मियों को सख्त चेतावनी, ली अफसरों की बैठक - Somanshu News

निगम कैम्पस में हुआ पीना-खाना तो खैर नहीं.. मेयर ने दी कर्मियों को सख्त चेतावनी, ली अफसरों की बैठक

निगम कैम्पस में हुआ पीना-खाना तो खैर नहीं.. मेयर ने दी कर्मियों को सख्त चेतावनी, ली अफसरों की बैठक

दुर्ग: नगर निगम की नई महापौर अलका बाघमार ने शपथ ग्रहण के बाद से ही सक्रियता दिखाते हुए नगर निगम की व्यवस्था सुधारने की पहल शुरू कर दी है।

वह लगातार अधिकारियों की बैठकों में शामिल होकर पुराने ढर्रे को खत्म करने और सही तरीके से कामकाज सुनिश्चित करने के निर्देश दे रही हैं।

निगम कर्मियों को सख्त चेतावनी

महापौर ने निगम कर्मियों और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कार्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शाम 5 बजे के बाद निगम परिसर में किसी भी प्रकार का खान-पान या अन्य अनावश्यक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह नियम सिर्फ निगम कर्मियों के लिए ही नहीं, बल्कि पार्षदों के लिए भी समान रूप से लागू होगा।

स्वच्छता को लेकर अहम बैठक

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने पर चर्चा हुई। इस बैठक में नगर निगम के सभी प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान महापौर ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। महापौर के इस सक्रिय रुख से नगर निगम में अनुशासन और स्वच्छता को लेकर सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *