WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781130828', '92.222.104.195')

Manjari ke Upay: न करें मंजरी को फेंकने की गलती, पैसों की किल्लत से बचा सकते हैं इसके उपाय - Somanshu News

Manjari ke Upay: न करें मंजरी को फेंकने की गलती, पैसों की किल्लत से बचा सकते हैं इसके उपाय

Manjari ke Upay: न करें मंजरी को फेंकने की गलती, पैसों की किल्लत से बचा सकते हैं इसके उपाय

तुलसी के साथ-साथ उसकी मंजरी का भी विशेष महत्व माना गया है। इससे संबंधित कुछ उपाय आपको कई तरह की समस्याओं से बचा सकते हैं। ऐसे में अगर आपकs भी तुलसी के पौधे पर मंजरी उग आई है, तो इसे फेंकने की गलती न करें।

मिलेगी भगवान विष्णु की कृपातुलसी माता भगवान विष्णु को बेहद प्रिय मानी गई है। ऐसे में आप भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के साथ-साथ मंजरी भी अर्पित कर सकते हैं। ध्यान रखें कि भगवान विष्णु को अर्पित करने से पहले मंजरी को साफ पानी से धो लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको बेहद शुभ परिणाम मिलते हैं। गुरुवार के दिन इस उपाय को करना ज्यादा शुभ माना गया है।

मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वादतुलसी की मंजरी के कुछ उपाय आपको धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं। इसके लिए एक साथ-सुथरे लाल कपड़े में मंजरी को बांधकर तिजोरी या पर्स में रख लें। इस उपाय को शुक्रवार के दिन करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिल सकती है। इससे साधक की धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।

नकारात्मकता होगी दूरयदि आप मंजरी को गंगाजल में मिलाकर इसका छिड़काव पूरे घर में जरूर करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। ऐसे में शुभ परिणामों के लिए आपको यह काम रोजाना करना चाहिए।

न करें ये गलतियांकभी भी रविवार या एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते व मंजरी तोड़ने से बचें। इस दिन पर आप गमले में गिरी हुई मंजरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद भी मंजरी को तोड़ने से बचना चाहिए। कभी भी जूठे हाथों से मंजरी को न छुएं। हमेशा स्नान के बाद ही मंजरी को तोड़ना चाहिए। अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *