WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780912837', '198.244.242.35')

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा में करें ये काम, नहीं होगी धन की कमी - Somanshu News

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा में करें ये काम, नहीं होगी धन की कमी

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी जी की पूजा में करें ये काम, नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली :  मान्यताओं के अनुसार, जिस साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे जीवन में धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं लक्ष्मी जी आपके ऊपर कृपा बनाए रखें, तो इसके लिए शुक्रवार के दिन ये खास काम कर सकते हैं।

उस तरह करें पूजा

शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल फूल, रोली, अक्षत व कमल का फूल आदि अर्पित करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या मखाने की खीर का भोग लगाएं।

इसके साथ ही पूा में ‘ओम श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का कम-से-कम 108 बार जप करें। साथ आपको श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से भी अद्भुत लाभ देखने को मिल सकते हैं।

सन्न होंगी धन की देवीशुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें एक गुलाब के फूल में कपूर रखकर अर्पित करें। साथ ही पूजा में कपूर डालकर दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी की आरती करें। ऐसा करने से धन की देवी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है, जिससे साधक को जीवन में धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

जरूर करें ये कामहिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, संध्या का समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है। ऐसे में आप इस समय में अपने मुख्य द्वार पर घी का दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं।

इन बातों का रखें ध्यानअपने घर खासकर मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें, क्योंकि मां लक्ष्मी केवल उसी स्थान पर निवास करती हैं, जहां स्वच्छता हो। इसी के साथ जिस घर में महिलाओं और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता, उस घर में भी कभी लक्ष्मी जी वास नहीं करती। इसलिए इन बातो का जरूर ध्यान रखें, ताकि लक्ष्मी जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *