WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781554389', '54.37.118.70')

प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, सोने की तरह चमकेगी किस्मत - Somanshu News

प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, सोने की तरह चमकेगी किस्मत

प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय, सोने की तरह चमकेगी किस्मत

नई दिल्ली:  इस बार रविवार, 09 फरवरी 2025 के दिन माघ माह का दूसरा प्रदोष व्रत किया जाएगा। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत भी कहा जा सकता है। इस दिन पर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन पर आप किन उपायों द्वारा शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं।प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 09 फरवरी को शाम 07 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि के समापन 10 फरवरी को शाम 06 बजकर 57 मिनट पर होने जा रहा है। इसलिए रवि प्रदोष व्रत रविवार, 09 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा का मुहूर्त कुछ ये रहने वाला है –भगवान शिव पूजा का मुहूर्त – शाम 07 बजकर से मिनट से 08 बजकर 42 मिनट तक

इस तरह करें पूजाप्रदोष व्रत की पूजा के दौरान शिवलिंग का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर) से अभिषेक करें। इसके बाद साफ जल में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें। अब शिव जी को बेलपत्र, फल, फूल, धूप-दीप और नैवेद्य चढ़ाएं। पूजा के बाद शिवजी के ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें और अंत में शिव जी की आरती करें। इसी के साथ आप शिव तांडव स्तोत्र और शिव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।

पूजा में करें ये कामप्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा के दौरान उनका पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही महादेव को चंदन और भस्म आदि से तिलक लगाएं। इसी के साथ शिव जी को कनेर के फूल, बेलपत्र, शमी और धतूरा आदि अर्पित करें। भोग के रूप में आप महादेव को खीर, दही या फिर सूजी के हलवा अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद घी का दीपक जलाकर शिव जी की आरती करें।

दूर होगी नौकरी की रुकावटरवि प्रदोष व्रत के दिन सवा किलो साबुत चावल लेकिन, इनमें से कुछ चावल शिव मंदिर में अर्पित करें। इसके बाद बाकी बचे चावलों का गरीबों व जरूरतमंदों में दान कर दें। ऐसा करने से साधक के कार्यक्षेत्र में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा दूर हो सकती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *