WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1776792093', '185.191.171.19')

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के हाथो किसानो को कृषि बीज का वितरण - Somanshu News

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के हाथो किसानो को कृषि बीज का वितरण

जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के हाथो किसानो को कृषि बीज का वितरण

मैनपुर  :  तहसील मुख्यालय से लगभग 28 किमी दूर ग्राम पंचायत गोना में मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत् कृषि विभाग द्वारा फसल चक्र परिवर्तन के उद्देश्य से इस बार धान के रकबा को कम करने हेतु दर्जनो कृषको को चना, मटर, मुंगफली, सरसों, अलसी, मसूर बीज और कल्चर का वितरण जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के हाथो किया गया।

इस दौरान बीज वितरण करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि बार बार एक ही प्रकार के फसल लेने से भूमि की उर्वरक शक्ति कम होती है। उपजाऊ शक्ति को बनाए रखने के लिए रबी फसल मे दलहन तिलहन की फसल लेना नितांत आवश्यक है। कृषि विभाग द्वारा दलहन तिलहन की खेती को बढा़वा देते हुए एवं दलहनी तथा तिलहनी फसलों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कृषि विभाग द्वारा इन फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करते हुए दलहन तिलहन की बीज का वितरण किया जा रहा है। जिसका लाभ सभी किसानो को लेना चाहिए। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानो को रबी फसल उत्पादन के संबंध मे आवश्यक सुझाव एवं कम पानी, कम लागत वाले दलहन तिलहन फसलो का उत्पादन करने प्रेरित किया गया।

दलहन तिलहन बीज का वितरण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भावेश शांडिल्य के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दौरान नंदलाल देव ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सुनील कुमार मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत गोना एवं किसान भुनेश्वर नेगी,अर्जुन सिंह,भानु राम,ओमप्रकाश,गोकुल,मोहन, रामसिंह,नीलांबर,भरतरी, तोरण,भैया लाल विशेष रूप से शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *