WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784421564', '54.38.147.227')

रायपुर से चेन्नई और पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट हो गई शुरू - Somanshu News

रायपुर से चेन्नई और पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट हो गई शुरू

रायपुर से चेन्नई और पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट हो गई शुरू

रायपुर :  रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से चेन्नई और पुणे के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। यह फ्लाइट अब रोजाना चलेगी। इससे पहले इंडिगो इस रूट पर हफ्ते में सिर्फ चार दिन फ्लाइट संचालित करती थी। रोजाना फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। करीब एक हफ्ते पहले रायपुर से अहमदाबाद के लिए रोजाना सीधी फ्लाइट शुरू की गई थी।

इंडिगो एयरलाइंस ने पुणे और चेन्नई के लिए उड़ानों का शेड्यूल जारी कर बुकिंग भी शुरू कर दी है। शेड्यूल के मुताबिक, चेन्नई से 13.35 की फ्लाइट रायपुर 15.20 बजे पहुंचेगी। रायपुर से 20.25 की फ्लाइट चेन्नई 22.15 बजे पहुंचेगी। वहीं रायपुर से 15.50 बजे की फ्लाइट 17.35 को पुणे पहुंचेगी। वहां से 18.15 बजे निकलकर रायपुर 19.55 बजे पहुंचेगी।

रायपुर-जयपुर शुरू होने की संभावना

ट्रैवल संचालक कीर्ति व्यास के मुताबिक, विंटर सीजन के आसपास रायपुर से जयपुर की भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि, रायपुर से जयपुर लगातार लोग छुट्टियां बिताने जा रहे हैं। यात्रियों की भी लगातार इस रूट में जल्द फ्लाइट शुरू करने की मांग है।

यहां के लिए है उपलब्ध है फ्लाइट

इंडिगो स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, लखनऊ, गोवा, हैदराबाद, भोपाल, बंगलुरू, भुवनेश्वर, प्रयागराज, जगदलपुर, इंदौर, कोच्चि, चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है। सबसे ज्यादा एक दिन में चार उड़ानें दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रुट में संचालित की जाती है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *