WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1780774940', '216.73.217.15')

Diljit Dosanjh Birthday: इस म्यूजिक एल्बम से बदल गई थी दिलजीत की किस्मत - Somanshu News

Diljit Dosanjh Birthday: इस म्यूजिक एल्बम से बदल गई थी दिलजीत की किस्मत

Diljit Dosanjh Birthday: इस म्यूजिक एल्बम से बदल गई थी दिलजीत की किस्मत

नई दिल्ली :  दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने बतौर पंजाबी सिंगर करियर की शुरुआत साल 2004 में म्यूजिक एल्बम ‘इश्क दा उड़ा आड़ा’ से की। सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले दिलजीत किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनके गानों की दीवानगी फैंस के बीच खूब देखने को मिलती है। दुनियाभर में फैंस उनके सॉन्ग पर झूमते नजर आते हैं। वह दुनियाभर में अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करते हैं।

साल 2024 में उनका दिल-लुमिनाटी टूर सुर्खियों में रहा।

सुपरहिट पंजाबी सॉन्ग देने के बाद उन्होंने बतौर एक्टर हिंदी और पंजाबी फिल्मों में पहचान कायम की। आज के समय में फैंस के बीच दिलजीत की दीवानगी नेक्सट लेवल की है। 6 जनवरी का दिन सिंगर और अभिनेता दिलजीत के लिए बेहद खास है। आज वह अपने बर्थडे का जश्न मना (Diljit Dosanjh Birthday) रहे हैं। फैंस समेत सेलिब्रिटीज उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर बात उस म्यूजिक एलब्म की कर रहे हैं, जिसने मशहूर पंजाबी गायक की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

गानों के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं दिलजीत
सिंगर दिलजीत का नाम जुबां पर आते ही दिमाग में उन कुछ पॉपुलर गानों की धुन गुंजने लगती है। फैंस अक्सर पंज तारा, पंगा, सरदार जी, जिने मेरा दिल लुटिया और गोलिया जैसे सॉन्ग गाते नजर आते हैं। उनकी पॉपुलर फिल्मों में उड़ता पंजाब, जट्ट एंड जूलियट और हौसला रख शामिल है। इसके अलावा भी वह कई अन्य बॉलीवुड और पंजाबी मूवीज में काम कर चुके हैं।

दिलजीत का करियर बदलने वाली एल्बम

सिंगर दिलजीत के सिंगल रिलीज हुए गानों को भी म्यूजिक लवर्स ने पसंद किया है, लेकिन साल 2009 में आई उनकी एक एल्बम ने गाने सुनने के शौकीनों को दीवाना बना दिया। इसका नाम ‘द नेक्सट लेवल’ है। दिलजीत की यह छठी म्यूजिक एल्बम है और इसमें कुल 8 गाने शामिल है। खास बात है कि इसका एक गाना उन्होंने हनी सिंह के साथ गाया है, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े है।

दिल नचदा (Dil Nachda) एलब्म के पहले गाने की लंबाई 3.51 मिनट की है और इसे खूब पसंद किया गया।

पंगा (Panga)- द नेक्सट लेवल एलब्म का सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ गाना पंगा है, जिसे दिलजीत के साथ हनी सिंह ने गाया है।

देसी दारू (Desi Daroo)- दिलजीत की इस एलब्म में देसी दारू गाने ने भी दर्शकों का दिल जीता। पार्टी से लेकर शादियों में इस गाने को आज भी बजाया जाता है।

लॉस एंजिल्स (Los Angeles)- इस पॉपुलर सॉन्ग में दिलजीत के साथ यो यो हनी सिंह भी नजर आए थे।

पंजाबी (Punjabi)- दिलजीत के साथ इस गाने को भी हनी सिंह ने गाया और यह भी हिट साबित हुआ।

कबड्डी (Kabaddi)- दिलजीत दोसांझ की एलब्म का गाना कबड्डी भी म्यूजिक लवर्स को पसंद आया है।

रू ब रू (Ru Ba Ru)- सिंगर की एलब्म का यह सातवां गाना है, जो थोड़ा इमोशनल करने वाला है।

तलवारां (Talwaaran)- पंजाबी सिंगर दिलजीत का यह गाना दोस्ती की बारे में बताता है।

करियर की शुरुआत करने के बाद दिलजीत दोसांझ की यह छठी एल्बम थी, जिसमें उनके ज्यादातर सभी सॉन्ग ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, पंगा और देसी दारू जैसे गानों को तो आज तक कोई टक्कर नहीं दे पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *