WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781162409', '54.38.147.57')

बर्थडे स्पेशल: हेमा मालिनी की वजह धर्मेंद्र ने जड़ा था सुभाष घई को जोरदार थप्पड़ - Somanshu News

बर्थडे स्पेशल: हेमा मालिनी की वजह धर्मेंद्र ने जड़ा था सुभाष घई को जोरदार थप्पड़

बर्थडे स्पेशल: हेमा मालिनी की वजह धर्मेंद्र ने जड़ा था सुभाष घई को जोरदार थप्पड़

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु में हुआ था। हेमा मालिनी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा ने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई चेन्नई के एक स्कूल में की। पढ़ाई के दौरान ही एक्ट्रेस को फिल्मों के ऑफर आने लगे। इस वजह से हेमा मालिनी ने 11वीं कक्षा के दौरान ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

हेमा मालिनी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म सपनों का सौदागर से की थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर राज कपूर नजर आए थे। इसके बाद एक्ट्रेस के हाथ ‘जॉनी मेरा नाम’ लगी थी। ये फिल्म साल 1970 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को एक्ट्रेस ने गंभीरता से लिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

धर्मेंद्र ने जड़ा था सुभाष घई को थप्पड़

फिल्म जॉनी मेरा नाम सुपरहिट होने के बाद हेमा मालिनी की डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ गई थी। राज कपूर ने फिल्म ‘सत्यम-शिवम्‌-सुन्दरम’ का रोल पहले हेमा मालिनी को ऑफर किया था। लेकिन, फिल्म में जरूरत से ज़्यादा अंग प्रदर्शन था, इसलिए हेमा ने इंकार कर दिया। एक शो में हेमा मालिनी ने बताया था कि एक बार धर्मेंद्र ने डायरेक्टर सुभाष घई को थप्पड़ मार दिया था।

हेमा मालिनी सुनाया पुराना किस्सा

हेमा मालिनी ने पुराना किस्सा सुनाते हुए बताया कि धर्मेंद्र ने फिल्म ‘क्रोधी’ के सेट पर सुभाष घई को थप्पड़ लगाया था। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के समय सुभाष घई ने हेमा को एक सीन के लिए बिकनी पहनने के लिए कहा था। लेकिन, हेमा ने इस बात से इंकार कर दिया। सुभाष के बार-बार कहने पर हेमा ने बिकिनी पहन ली। लेकिन, यह बात जब धर्मेंद्र को पता चली तो उन्हें काफी गुस्सा आया। धर्मेंद्र ने शूटिंग के दौरान ही सुभाष घई को थप्पड़ लगा दिया। बाद में फिल्म के निर्माता रंजीत ने उनका गुस्सा शांत करवाया।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की फिल्म

हेमा मालिनी ने अपने करियर के शुरुआत में धर्मेंद्र के साथ ‘तुम हसीं मैं जवां’, शराफत, नया जमाना,जैसी कुछ फिल्में कीं। हालांकि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई। साल 1972 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सीता और गीता’ में हेमा मालिनी डबल रोल में नज़र आई थी। इस फिल्म के लिए हेमा ने काफी मेहनत की थी। यह फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *