WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784670205', '216.73.216.43')

ढाबा बना जुआघर : गुल पासा खेल रहे पांच जुआरियों से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद, मोवा में चाकूबाजी - Somanshu News

ढाबा बना जुआघर : गुल पासा खेल रहे पांच जुआरियों से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद, मोवा में चाकूबाजी

ढाबा बना जुआघर : गुल पासा खेल रहे पांच जुआरियों से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद, मोवा में चाकूबाजी

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जुआरियों पर पुलिस का एक्शन जारी है। शनिवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस ने संयुक्त दबिश देकर गुल पासा जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 72400 रुपये नकद, एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। ये सभी आरोपी हाइवे ढाबा के ऊपर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने हरीश चंद्राकर, यश संतवानी, शुभम चंद्राकर, राजा बघेल और शेख फैयाज को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

 मोवा में युवक ने दूसरे युवक को मारा चाकू

वहीं पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके के अमन नगर में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। एक ही युवती को प्रेम करने की रंजिश के चलते चाकूबाजी की आशंका जताई जा रही है। जहां फरजान को पवन बघेल ने चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *