WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1781725940', '54.37.118.92')

भगवान जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब कोटेतरा में भक्तिमय माहौल, रथ खींचने को उमड़े श्रद्धालु, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ आयोजन - Somanshu News

भगवान जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब कोटेतरा में भक्तिमय माहौल, रथ खींचने को उमड़े श्रद्धालु, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ आयोजन

भगवान जगन्नाथ की वापसी रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब कोटेतरा में भक्तिमय माहौल, रथ खींचने को उमड़े श्रद्धालु, शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ आयोजन

जैजैपुर : विधानसभा जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर में रथ यात्रा की वापसी यात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जय जगन्नाथ के गगनभेदी नारों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के विग्रहों को आकर्षक ढंग से सजाकर फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान किया गया. रथ की भव्यता देखते ही बनती थी. रथ यात्रा में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. सभी रथ की रस्सी खींचने को उत्साहित दिखे. गांव के गलियों में लंबी इस यात्रा के दौरान सभी घरों के महिलाओं ने विशेष भगवान की पूजा व आरती विधिपूर्वक की गयी. देर शाम रथ यात्रा मंदिर गुड़ी चौक पहुंची, जहां विधिपूर्वक आरती व पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे आयोजन को सफल बनाने में गांव की मुखिया सरपँच श्रीमती सुनीता साहू एवं समस्त ग्रामवासियों की भूमिका सराहनीय रही. आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि महाराज गोविंद शर्मा द्वारा भगवान जगन्नाथ को स्वर्णाभूषणों से श्रृंगारित किया गया तथा विशेष अनुष्ठानों के बाद भगवान, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ पुनः घनश्याम मरावी के घर विराजमान होंगे. इस रथ यात्रा में कोटेतरा एवं आसपास के क्षेत्रों में आध्यात्मिक उत्सव का माहौल बना दिया. मौके पर फागुलाल यादव,सम्मेलाल साहू कार्तिक राम साहू नोहर प्रसाद यादव,मिथलेश साहू आदि ग्रामवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *