WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1778384196', '185.191.171.3')

देवकर पुलिस चौकी एवं नगर पंचायत देवकर द्वारा “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल”के तहत साइकिल रैली निकाल कर जन मानस को फिट रहने का दिया संदेश - Somanshu News

देवकर पुलिस चौकी एवं नगर पंचायत देवकर द्वारा “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल”के तहत साइकिल रैली निकाल कर जन मानस को फिट रहने का दिया संदेश

देवकर पुलिस चौकी एवं नगर पंचायत देवकर द्वारा “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल”के तहत साइकिल रैली निकाल कर जन मानस को फिट रहने का दिया संदेश

बेमेतरा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन पर फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आज रविवार को जिले के थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र में “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल”का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में आज देवकर पुलिस चौकी एवं नगर पंचायत देवकर द्वारा संयुक्त रूप से नगर पंचायत देवकर में “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत देवकर अध्यक्ष सुरेश सिहोरे, नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू, पुलिस चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, नगर पंचायत देवकर के पार्षद गण, आत्मानंद स्कुल के बच्चे एवं आम नागरिक रैली में“फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल”में हिस्सा लिया व साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी ने साइकिल रैली निकाल कर आम नागरिकों को फिट रहने का संदेश दिया।

साइकिल चलाना न केवल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत का भी सशक्त माध्यम है। साइकिलिंग शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में सहायक है। मोटापे को कम करने, हृदय स्वास्थ्य सुधारने और तनाव को कम करने में साइकिलिंग की अहम भूमिका है। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *