WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1774072184', '185.191.171.12')

पॉजिटिव रिव्यू के बावजूद फेल हुई विजय-फातिमा की केमिस्ट्री, हाथ लगे बस इतने करोड़ - Somanshu News

पॉजिटिव रिव्यू के बावजूद फेल हुई विजय-फातिमा की केमिस्ट्री, हाथ लगे बस इतने करोड़

पॉजिटिव रिव्यू के बावजूद फेल हुई विजय-फातिमा की केमिस्ट्री, हाथ लगे बस इतने करोड़

नई दिल्ली :फिल्म गुस्ताख इश्क कुछ समय पहले ही कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में के साथ रिलीज हुई। दोनों ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। तेरे इश्क में जहां एक आशिक के बदले की वॉयलेंट कहानी है वहीं गुस्ताख इश्क एक सॉफ्ट लव स्टोरी है जिसमें 90s का प्यार दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म को विभु पुरी ने डायरेक्ट किया है और वो इसके लेखक भी हैं।

कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?मनीष मल्होत्रा ने इस फिल्म के जरिए प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया है। 28 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत अच्छे रिव्यू मिले थे लेकिन इसके बावजूद ऐसा लग रहा है कि ये दर्शकों के दिलों तक पहुंचने में नाकामयाब रही। फिल्म के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘गुस्ताख़ इश्क’ ने अपने पहले दिन केवल 50 लाख रुपये कमाए। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को सुबह में बहुत ही कम दर्शक मिले, दोपहर बाद शाम में कुछ लोगों की दिलचस्पी जगी तो वो फिल्म देखने पहुंचे। वहीं दूसरे दिन के अर्ली ट्रेंड्स के अनुसार फिल्म ने 45 लाख का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 95 लाख पहुंच गया है जोकि 1 करोड़ से अभी भी बहुत पीछे है।

इसकी तुलना में,’तेरे इश्क़ में’ ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की, जो इस साल किसी रोमांटिक फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। इससे पहले अहान पांडे की ‘सैय्यारा’ 21.5 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर थी।

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?गुस्ताख़ इश्क के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, विजय और फातिमा की फिल्म का प्रीमियर 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) में हुआ था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी शामिल हैं। इस फिल्म में विजय नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि फ़ातिमा मिन्नी का किरदार निभा रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *