WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1786142679', '2a03:2880:f814:41::')

होटलों में आयोजित होने वाले गरबा पर रोक लगाने की मांग - Somanshu News

होटलों में आयोजित होने वाले गरबा पर रोक लगाने की मांग

होटलों में आयोजित होने वाले गरबा पर रोक लगाने की मांग

अंबिकापुर:  नवरात्रि के अवसर पर अंबिकापुर के निजी होटलों में आयोजित किए जा रहे गरबा कार्यक्रमों को लेकर शहर में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने इन कार्यक्रमों पर कड़ा विरोध जताया है और प्रशासन से तत्काल इन्हें बंद कराने की मांग की है।

हिंदू संगठनों का कहना है कि गरबा एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसे परंपरागत तरीके से मंदिर परिसरों या सामूहिक सार्वजनिक स्थलों पर ही आयोजित किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि निजी होटलों में आयोजित हो रहे गरबा कार्यक्रमों में गरिमा और मर्यादा का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

इस संबंध में गुरुवार को संगठन के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आयोजकों पर धार्मिक आयोजनों की आड़ में व्यावसायिक लाभ उठाने और माहौल को दूषित करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही ये भी मांग की गई है कि निजी होटलों में होने वाले सभी गरबा कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।

हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन द्वारा इस मामले में जल्द कदम नहीं उठाया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि गरबा जैसे पवित्र आयोजन को व्यावसायिक रंग देना न केवल परंपरा के खिलाफ है, बल्कि इससे युवाओं में गलत संदेश भी जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *