WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784574185', '216.73.216.43')

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कितना मिलेगा वेतन? किन सरकारी सुविधाओं का लेंगी लाभ - Somanshu News

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कितना मिलेगा वेतन? किन सरकारी सुविधाओं का लेंगी लाभ

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कितना मिलेगा वेतन? किन सरकारी सुविधाओं का लेंगी लाभ

दिल्ली  : दिल्ली में भाजपा ने पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सीएम बनाया है। गुरुवार को उन्होंने और उनके कैबिनेट मंत्रालय ने शपथ ली। दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई बड़े राजनेता मंच पर मौजूद रहे। रेखा गुप्ती सीएम बन गई हैं और लोगों के मन में सवाल है कि सीएम की सैलेरी कितनी होती होगी और उसे क्या-क्या फायदा मिलेगा?

कितनी होगी रेखा गुप्ता की सैलरी?

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलेरी 60 हजार रुपए प्रति माह होती है। इसके अलावा उन्हें कई तरीके के भत्ते भी मिलते हैं। दिल्ली के सीएम को 30 हजार रुपए का भत्ता मिलता है। 25 हजार रुपये महीने सचिवीय सहायता मिलती है। इसके अलावा 10 हजार रुपए व्यय भत्ता मिलता है। इसके अलावा भी कई तरह के भत्तों को मिलाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री की सैलरी 1.7 लाख रुपए हो जाती है। इसी क्रम में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी हर महीने इतनी ही सैलरी मिलेगी।

सैलरी के अलावा मिलेंगी ये सुविधाएं

सैलरी के अलावा रेखा गुप्ता सरकारी बंगला और गाड़ी की भी सुविधा मिलेगी। हालांकि सीएम पहले ही कह चुकी हैं वो पुराने सीएम बंगले तथाकथित शीशमहल में नहीं रहेगी। वो इसे संग्रहालय बनवाएंगी।, उन्होंने कहा था कि वो अपने घर में ही रहेंगी। इसके अलावा उन्हें हर महीने सरकारी गाड़ी में 700 लीटर फ्री पेट्रोल की सुविधा मिलती है। अगर वो सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल न करके अपनी पर्सनल गाड़ी से सफर करती हैं, तो उन्हें पेट्रोल के लिए प्रति महीने 10 हजार रुपए अलग से दिए जाएंगे। सीएम के साथ ही दिल्ली के सभी कैबिनेट मिनिस्टर्स को भी यही सुविधाएं दी जाती हैं।

साल में एक बार ट्रिप के लिए भी मिलता है पैसा

इसके साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री को घूमने के लिए भी पैसा मिलता है। रेखा गुप्ता अगर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाती हैं, तो उन्हें साल में एक बार एक लाख रुपए तक का रीइंबर्समेंट मिलता है। इसके अलावा मेडिकल सुविधा मिलेंगी और साथ ही लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर, प्रिंटर और मोबाइल फोन खरीदने के लिए एक बार में एक लाख रुपये मिलेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *