WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1784701609', '51.195.183.3')

मेंटल हेल्थ पर भी भारी पड़ सकती है इस विटामिन की कमी, न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज - Somanshu News

मेंटल हेल्थ पर भी भारी पड़ सकती है इस विटामिन की कमी, न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

मेंटल हेल्थ पर भी भारी पड़ सकती है इस विटामिन की कमी, न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज

शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपकी मेंटल हेल्थ डैमेज हो सकती है। इसलिए समय रहते इस विटामिन की कमी के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

पल-पल मूड बदलना

विटामिन बी12 की कमी की वजह से लोगों को अक्सर मूड स्विंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर लंबे समय तक शरीर में विटामिन बी12 की कमी रही, तो एंग्जायटी या फिर डिप्रेशन जैसी गंभीर मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियां आपके ऊपर अटैक कर सकती हैं। आइए इस विटामिन डेफिशिएंसी के कुछ और लक्षणों के बारे में जानते हैं।

थकान-कमजोरी महसूस होना

अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होना, इस विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। इतना ही नहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपको चक्कर भी आ सकते हैं।

सांस लेने में दिक्कत

कहीं आपको सांस लेने में दिक्कत तो महसूस नहीं हो रही है? अगर हां, तो ये लक्षण विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा स्किन का पीला पड़ना भी विटामिन बी12 की कमी का लक्षण हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो आपको बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर अपनी जांच जरूर करवा लेनी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *