WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1785997019', '216.73.216.236')

दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि का नोटिस - Somanshu News

दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि का नोटिस

दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि का नोटिस

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने नेताम को अपने बयान के लिए 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने कहा है। अन्यथा अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

नेताम ने दिया था यह बयान

पिछले दिनों RSS मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चर्चा में आये छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविन्द नेताम ने बैज से पूछ लिया था कि कहीं उन्होंने ईसाई धर्म तो नहीं अपना लिया है। दरअसल नेताम ने कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप मढ़े थे। उन्होंने प्रमुख रूप से आदिवासियों के धर्मान्तरण पर चर्चा की और इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर नेताम ने निशाना साधते हुए पूछ डाला कि कहीं उन्होंने ईसाई धर्म तो नहीं अपना लिया है ?

नेताम के इस सवाल से दीपक बैज बौखला गए हैं। उन्होंने नेताम को सीधे-सीधे नोटिस थमा दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *