WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1783087052', '216.73.217.60')

दुर्गा पंडाल से वापस लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस - Somanshu News

दुर्गा पंडाल से वापस लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्गा पंडाल से वापस लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर :  शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यदुनंदन नगर के गोकने नाले के पास एक तबेले में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कार्रवाई में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि युवक नवरात्रि के जगराते में गया था और इसी दौरान उसके साथ अप्रिय घटना घटी होगी

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अज्जू साहू के रूप में हुई है, जो सब्जी बेचने का काम करता था. आज सुबह उसकी लाश घर के बाजू स्थित तबेले के पास मिली है. संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने पर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि मृतक नवरात्रि के जगराते का कार्यक्रम देखने गया था. देर रात घर लौटा और आज सुबह उसकी लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई.

परिजन बोली- बेटे को धारदार हथियार से मार गया

मृतक के परिजनों ने कहा कि बेटे को मारकर फेंका गया है। धारदार हथियार से हत्या की गई है। बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पता ने रात में ऐसा क्या हुआ कि हत्या कर दी गई। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस हर एंगल से कर रही तफ्तीश

सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका है। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है। संदेहियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *