WordPress database error: [Out of range value for column 'id' at row 1]
INSERT INTO `GUVAl_visitors_stat` (`time`, `ip`) VALUES ('1782399524', '51.195.244.232')

राजधानी रायपुर में मिली युवक की लाश - Somanshu News

राजधानी रायपुर में मिली युवक की लाश

राजधानी रायपुर में मिली युवक की लाश

रायपुर :  राजधानी रायपुर में एक युवक की लाश मिली है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जानवरों ने लाश के चेहरे को नोंच दिया है। इसके अलावा पुलिस को सिर में जख्म के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या कर लाश को फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। यह पूरा मामला आमानाका थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को आमानाका पुलिस को सूचना मिली कि आमानाका के पास पेट्रोल पंप के सामने खाली जमीन हैं। जमीन में झाड़ियों के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक 35 से 40 साल के बीच का है। उसने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनी है।

जानवरों ने चेहरे को नोंचा

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि युवक की लाश दो से तीन दिन पुरानी है। लाश के चेहरे को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया है। शरीर में भी सड़न हो चुकी है।

लाश के दाएं हाथ में मां लिखा, छानबीन शुरू

बता दें कि लाश के दाएं हाथ में मां से गोदना लिखा हुआ है। पुलिस लाश में मिले कपड़े, गोदना और कद-काठी के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है। बीते कुछ दिनों में आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को शक है कि मृतक आसपास का ही इलाके का रहने वाला है। फिलहाल लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *